Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रजत हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत, सामने आई उस दिन की CCTV फुटेज, अरमान को सता रहा ये डर

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा, अभीरा और वाणी को बात करते सुन लेती है. अभीरा, वाणी के साथ पतंग उड़ाने की बात कहती है. दूसरी तरफ अरमान, मेहर के केस से पीछे हटने की बात कहता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी बेटी मायरा को समझाती है कि वाणी की कोई गलती नहीं है. मायरा कहती है कि वाणी अच्छी लड़की नहीं है और उसकी वजह से उसका जन्मदिन खराब हो गया. अभीरा उसे समझाती है कि वाणी की वजह से कुछ नहीं हुआ है. मायरा कहती है कि वाणी की वजह से उसके माता-पिता में लड़ाई हुई. दूसरी तरफ अरमान मित्तल के घर जाता है. वह मित्तल से मेहर को पेपर्स पर साइन करवाने की बात कहता है.

मित्तल पर नाराज होगी मेहर

मित्तल, अरमान को यकीन दिलाता है कि वह पेपर्स पर मेहर से साइन ले लेगा. मेहर उन दोनों की बात सुन लेती है. मेहर को मित्तल पर गुस्सा आता है क्योंकि वह अरमान का साथ दे रहा है. अरमान के जाने के बाद मित्तल, मेहर से कहता है कि अगर केस फिर से ओपन भी हो गया तो उन दोनों का कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता. पोद्दार हाउस में मायरा मकर संक्रांति मनाने से मना कर देती है क्योंकि अरमान और अभीरा नाराज है. दादी सा उससे कहती है कि वह उन दोनों को मिलाने की कोशिश करे ताकि त्योहार साथ में मनाया जा सके.

अरमान को सताएगा ये डर

अरमान, अभीरा को बताता है कि वह मेहर का केस फिर से ओपन करवा रहा है. ये सुनकर कृष, अभीरा पर वाणी को लेकर झूठ बोलने पर बुरा-भला कहता है. हालांकि अरमान उसे चुप करा देता है. अरमान मकर संक्रांति मनाने से मना कर देता है और मेहर के केस के लिए फर्म जाने का फैसला करता है. वाणी अपने माता-पिता को मिस करती है और अभीरा उसे संभालती है. वह उसके साथ पतंग उड़ाने की बात कहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत की हत्या वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज मिलती है. अरमान इस केस को लड़ने से मना कर देता है. उसे डर लगता है कि अगर मेहर को सजा हुई तो उसे भी अनीता की हत्या के लिए जिम्मेदार माना जाएगा.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अरमान? अभीरा की सच्चाई से फिर से ओपन होगा मेहर का केस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola