बाबूधन मुर्मू अध्यक्ष व मुकेश कुमार शुक्ला बने जिप उपाध्यक्ष

Published at :12 Jan 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूधन मुर्मू अध्यक्ष व मुकेश कुमार शुक्ला बने जिप उपाध्यक्ष

पाकुड़ : सूचना भवन में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव प्रेक्षक आलोक त्रिवेदी व जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में हुआ. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बाबूधन मुर्मू ने पूर्व जिप अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन को 6 के मुकाबले 11 मताें से […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सूचना भवन में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव प्रेक्षक आलोक त्रिवेदी व जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में हुआ. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बाबूधन मुर्मू ने पूर्व जिप अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन को 6 के मुकाबले 11 मताें से हराया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला व फूलमुनी मरांडी ने अपना नामांकन दाखिल कराया.

मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकू को कुल 10 मत तथा फूलमुनी मरांडी को 7 मत प्राप्त हुआ. चुनाव के बाद उपायुक्त ने बाबूधन मुर्मू व मुकेश कुमार शुक्ला को प्रमाण-पत्र दिया. इससे पहले सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने सभी 17 निर्वाचित जिप सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.

अध्यक्ष पद के लिए बाबुधन मुर्मू व पूर्व जिप अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल कराया था. उपरोक्त मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola