11 को पारा शिक्षक रांची में देंगे धरना करेंगे प्रदर्शन

Published at :07 Jan 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
11 को पारा शिक्षक रांची में देंगे धरना करेंगे प्रदर्शन

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निलाबंर मंडल ने कहा कि 11 जनवरी को रांची शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदेश समिति के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. ज्ञात हो बीते दिनों ऐतिहासिक घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षकों के मांगों के समर्थन में पांच बिंदुओं के मांग पत्र […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निलाबंर मंडल ने कहा कि 11 जनवरी को रांची शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदेश समिति के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

ज्ञात हो बीते दिनों ऐतिहासिक घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षकों के मांगों के समर्थन में पांच बिंदुओं के मांग पत्र में सरकार की ओर से सहमति बनी थी और उन्हें अतिशीघ्र लागू होने की बात हुई थी. लेकिन अब तक उन्हें ढंग से अमल नहीं किया गया है. परियोजना कार्यालय की ओर से देरी की जा रही है. जिस कारण संघ ने धरना प्रर्दशन का एक दिवसीय निर्णय लिया है.

क्या है मांग
टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति करने, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों की तर्ज पर वेतनमान देने, वर्तमान में शेष बचे पारा शिक्षक जो अप्रशिक्षित है उन्हें अतिशीघ्र प्रशिक्षित करना आदि.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola