लाखों के टायर लूटे, फरार

Published at :09 Dec 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों के टायर लूटे, फरार

अपराधियों ने रास्ते में रोकी ट्रक, चालक से की मारपीट पालोजोरी/जामताड़ा : पालाजोरी-जामताड़ा मुख्य पथ पर सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के पास अपराधियों ने दुमका से ट्रक में लोड कर टाटा ले जा रहे 15 हाइवा व 13 जेसीबी के तकरीबन चार लाख रुपये मूल्य के टायर लूट लिये. मंगलवार को […]

विज्ञापन
अपराधियों ने रास्ते में रोकी ट्रक, चालक से की मारपीट
पालोजोरी/जामताड़ा : पालाजोरी-जामताड़ा मुख्य पथ पर सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के पास अपराधियों ने दुमका से ट्रक में लोड कर टाटा ले जा रहे 15 हाइवा व 13 जेसीबी के तकरीबन चार लाख रुपये मूल्य के टायर लूट लिये. मंगलवार को ट्रक चालक कृष्णा यादव ने घटना की जानकारी पालोजोरी पुलिस को दी. चालक के अनुसार सोमवार को वह दुमका के महारो से ट्रक संख्या (जेएच05बीजी 5140) में कुल 31 टायर लोड कर टाटा के लिए निकला था.
इसी क्रम में बलियापुर गांव के पास दो मोेटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों नें ट्रक को ओवरटेक कर यह कहते हुए रुकवाया कि उसने पीछे किसी को धक्का मार दिया है. जैसी ही चालक ने ट्रक रोका ट्रक में चार लोग चढ़ गये. चालक को मारपीट करते हुए कब्जे में कर लिया.
अपराधियों ने हाथ-पैर गमछा के सहारे बांध पीछे सीट पर पेट के बल लिटा दिया व हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी. चालक ने कहा कि अपनाधियों ने उसके पास से आठ हजार रुपया नगद, डीजल तेल का एटीएम कार्ड व मोबाईल भी छीन लिये. चारों में से एक युवक ने ट्रक को चलाते हुए वहां से आगे बढ़ गया. रास्ते में टायर को किसी अन्य वाहन में लोड कर लिया.
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक के अनुसार अपराधियों ने ट्रक को जामताड़ा के पास एक पुलिया के पीछे खड़ी कर भाग गए. इसके बाद ट्रक चालक किसी तरह से अपना हाथ पांव खोल कर जामताड़ा पेट्रोल पंप पहुंचा व मालिक रत्नेश कुमार को इसकी सूचना दी. मालिक के कहने पर चालक ने जब सूचना जामताड़ा पुलिस को दी तो वहां मामला पालोजोरी थाना क्षेत्र से जुड़ा होने की बात कह मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया व कहा कि प्राथमिकी पालोजोरी थाने में दर्ज होगी. अंतत: मंगलवार की सुबह चालक ने पालोजोरी थाना पहुंच घटना की जानकारी दी.
ड्राईवर के पास मौजूद चालान के अनुसार सभी टायर बिड़ला कंपनी के थे. टायर को दुमका के महारो स्थित बिड़ला कंपनी के सीएनएफ से स्टॉक ट्रांसफर के तहत टाटा भेजा जा रहा था. फिलहाल ट्रक जामताड़ा के पास खड़ी है. चोरी गये टायरों की अनुमानित मूल्य लगभग चार लाख बताई जा रही है.
कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नुनु देव राय ने बताया कि मामला पालोजोरी या जामताड़ा थाना क्षेत्र का है इस बात की तहकीकात करने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola