लाइटों से जगमगाते रहे घर व दुकान

Published at :13 Nov 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
लाइटों से जगमगाते रहे घर व दुकान

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के सभी स्थानों पर धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया गया. दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल रही. सभी दुकानों काे आकर्षक ढंग से सजाया गया. दीपों एवं मोमबत्ती की लाइटों से दुकान व घर जगमगाते रहे. करमाटांड़ बाजार में कुछ लोगों ने चोरी-छिपे जुआ भी खेला. बच्चों में दिखा उत्साह […]

विज्ञापन
विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के सभी स्थानों पर धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया गया. दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल रही. सभी दुकानों काे आकर्षक ढंग से सजाया गया. दीपों एवं मोमबत्ती की लाइटों से दुकान व घर जगमगाते रहे. करमाटांड़ बाजार में कुछ लोगों ने चोरी-छिपे जुआ भी खेला.
बच्चों में दिखा उत्साह
मुरलीपहाड़ी : दीपावली पर्व बुधवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. मुरलीपहाड़ी, चैनपुर, पांडेयडीह, चंपापुर, नारायणपुर, पबिया, मोहनपुर एवं करमादहा सहित अन्य बाजारों में दुकानें रात भर खुली रही. दीये एवं लाइट से बाजार एवं घर जगमगा रहे थे. युवा एवं बच्चों ने खूब पटाखे फोड़े. खासकर बच्चों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. कुछ लोगों ने ताश भी खेला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola