संचालक विधायक व उपायुक्त के समक्ष रखेंगे समस्याएं

नाला :प्रख्ंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम परिसर में प्रज्ञा केन्द्र संचालकों की एक बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता तापस पांडेय ने की. बैठक में संचालकों ने अपनी कई समस्याओं पर चर्चा की. बताया गया कि संचालक कई सरकारी कार्य कर रहे हंै. लेकिन उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जा रही […]
नाला :प्रख्ंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम परिसर में प्रज्ञा केन्द्र संचालकों की एक बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता तापस पांडेय ने की. बैठक में संचालकों ने अपनी कई समस्याओं पर चर्चा की. बताया गया कि संचालक कई सरकारी कार्य कर रहे हंै. लेकिन उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जा रही है. जिससे संचालकों में मायूसी छा गई है.
अवसर पर संचालकों ने स्थानीय विधायक एवं उपायुक्त से मिलकर समस्या को रखने का निर्णय लिया. बताया कि आगामी एक जून सोमवार दिन 9 बजे कुंडहित, नाला एवं फतेहपुर के सभी भीएलई के साथ संयुक्त बैठक कर सांगठनिक विषय पर चर्चा की जायेगी. अवसर पर भीएलई गोविन्द नाथ माजी, असिम कुमार मंडल , श्यामल घोष, संजय घोष, दुर्गा तिवारी, मिलन मंडल, सुभाष चन्द्र यादव, परिमल दास, रंजन कुमार माजी, बिपिन मंडल, गोविन्द माजी, दिलीप मंडल, सुभाष घोष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




