टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जले

Updated:
विज्ञापन
टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जले

मिहिजाम नगर के पोखरतल्ला में रविवार तड़के करीब चार बजे की घटना.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम मिहिजाम नगर के पोखरतल्ला में रविवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग मो अख्तर के घर परिसर में बने टेंट हाउस के गोदाम में लगी, जहां देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के दौरान गोदाम में रखा टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया. आग की तेज लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गये. स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों तक आग फैलने से बचाव हो सका. घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को भी दी गयी. पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था. हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. अनुमान के अनुसार हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola