रेलवे ने चलाया सफाई सह जागरुकता अभियान

Published by :UMESH KUMAR
Published at :25 Apr 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने चलाया सफाई सह जागरुकता अभियान

मिहिजाम. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने शनिवार को स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों व रेलवे से सटे क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया.

विज्ञापन

मिहिजाम. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने शनिवार को स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों व रेलवे से सटे क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया. सफाई अभियानों के माध्यम से स्वच्छता अभियान आगे बढ़ाया. यह गतिविधियां भारतीय रेलवे के 173वें स्थापना वर्ष के अवसर पर (15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक) चलाए जा रहा है. इसका उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन के लिए स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और साफ-सुथरा रेल परिसर सुनिश्चित करना है. चित्तरंजन रेलवे कॉलोनी में भी अभियान चलाया, जहां रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों व आरपीएफ कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. यात्रियों, स्थानीय निवासियों एवं रेलवे कर्मचारियों से संवाद किया. लोगों को डस्टबिन का उपयोग करने, गंदगी न फैलाने, प्लास्टिक कचरा कम करने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा रेलवे पटरियों पर कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola