डीसी ने जनगणना-2027 को लेकर दिये कई निर्देश

Published by :UMESH KUMAR
Published at :25 Apr 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने जनगणना-2027 को लेकर दिये कई निर्देश

जामताड़ा. भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन एवं समयबद्ध संचालन के लिए डीसी आलोक कुमार ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन एवं समयबद्ध संचालन के लिए डीसी आलोक कुमार ने जिला, चार्ज, अपर चार्ज अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. डीसी ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 शुरुआत हो चुकी है. यह दो चरणों में संपन्न होना है, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है. प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर प्रारंभ करने एवं 01 मई से स्व गणना को लेकर निर्देश दिया गया है. कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी स्तर में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने भारत की जनगणना 2027 को लेकर जारी मार्गदर्शिका को अच्छे से पढ़ने एवं विभागीय निर्देशों एवं एसओपी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से 01 मई से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. बताया कि यह पोर्टल 15 मई तक एक्टिव रहेगा. मौके पर अनंत कुमार, डीआइओ संतोष कुमार घोष, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola