ओके.... मौसमी बीमारियों व बचाव की दी जानकारी

Published at :25 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... मौसमी बीमारियों व बचाव की दी जानकारी

नाला . स्वास्थ्य कर्मी एएनएम की नियमित बैठक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुई. इस बैठक में निरज कुमार दास एवं मो ग्यासुद्दीन ने वर्तमान समय में फैल रहे बीमारी, लक्षण एवं उपचार के बारे में सभी को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह के रूप में एक […]

विज्ञापन

नाला . स्वास्थ्य कर्मी एएनएम की नियमित बैठक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुई. इस बैठक में निरज कुमार दास एवं मो ग्यासुद्दीन ने वर्तमान समय में फैल रहे बीमारी, लक्षण एवं उपचार के बारे में सभी को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह के रूप में एक से 30 जून तक मनाया जायेगा. इसके तहत क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों को विटामिन ए की छह माह की खुराक देनी है. इसके साथ ही नौ माह से पांच वर्ष उम्र के सभी वैसे बच्चों को नियमित टीकाकरण के अलावा एलमेंडाजोल का टेबलेट भी देना है. कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य संबंधी लाभ व सुविधा के बारे में ग्रामीणों को बताना तथा उन्हें स्वास्थ्य,पोषण, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जागरूक भी करना है. मौके पर राजलक्ष्मी मंडल, निर्मला देवी, अनुशुया कुमारी, पुष्पलता कुमारी, चंपा कुमारी, पूनम कुमारी आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. ………………………………………..फोटो : 25 जाम 04 बैठक में उपस्थित एएनएम कर्मी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola