अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

अगरबत्ती से लगी आग लगभग एक लाख रुपये का हुआ नुकसान दलाही : प्रखंड के मसलिया गांव में करीब रात के आठ बजे कार्तिक दत्ता के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ कार्तिक दत्ता मजदूरी करता है़ अपने परिवार के साथ एक भाड़े के घर में रह रहा था़ […]
विज्ञापन
अगरबत्ती से लगी आग
लगभग एक लाख रुपये का हुआ नुकसान
दलाही : प्रखंड के मसलिया गांव में करीब रात के आठ बजे कार्तिक दत्ता के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ कार्तिक दत्ता मजदूरी करता है़ अपने परिवार के साथ एक भाड़े के घर में रह रहा था़ मसलिया में किराये के मकान में रह कर दुमका में एक दुकान में मजदूरी करता है़
शुक्रवार की शाम उसके परिवार के सभी सदस्य घर में अगरबत्ती जलाकर ताला बंद कर पड़ोस के ही एक घर गये हुए थ़े घर में रखे किसी समान में आग पकड़ लेने के बाद आग पूरी तरह घर में फैल गयी आसपास के लोगों को घर में आग लगने की भनक लगते ही आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े कुछ देर में ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और आग बुझाने में लग गए़ इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी दूरभाष पर सूचना दी गई़
परंतु मकान खपड़े के होने कारण आग को काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी़ चापाकल के पानी से ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया़ इसमें भाड़े पर रह रहे कार्तिक दत्ता का नगद 14 हजार रुपये, पलंग, बिछावन व कपड़े सहित सभी समान जलकर राख हो गया़
इससे कार्तिक दत्ता के परिवार को जले हुए सामान में करीब एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. वहीं इस अगलगी में मकान मालिक का घर भी जल गया़ जिससे करीब पच्चीस हजार रूपये अलग से क्षति हुई़ सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मसलिया पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




