ओके... माता-पिता के झगड़े में खो रहा बचपन

Published at :23 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... माता-पिता के झगड़े में खो रहा बचपन

– पिता द्वारा मां को पीटते देख थाने पहुंची बेटी- जानकारी के अभाव में दबती जाती हैं महिलाएंमिहिजाम . कई घरों में माता-पिता अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा करते नजर आते हैं. कभी-कभार झगड़ा बढ़कर मारपीट तक पहुंच जाता है. कई मामलों में तो महिला द्वारा आत्महत्या तक का प्रयास भी किया जाता […]

विज्ञापन

– पिता द्वारा मां को पीटते देख थाने पहुंची बेटी- जानकारी के अभाव में दबती जाती हैं महिलाएंमिहिजाम . कई घरों में माता-पिता अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा करते नजर आते हैं. कभी-कभार झगड़ा बढ़कर मारपीट तक पहुंच जाता है. कई मामलों में तो महिला द्वारा आत्महत्या तक का प्रयास भी किया जाता है. वहीं घरों की इस किचकिच में बच्चों पर प्रभाव पड़ना स्वभाविक है. ऐसा ही एक मामला मिहिजाम में शनिवार को तब सामने आया जब एक 13 वर्षीय बच्ची मां को बचाने थाने पहुंच गयी. माता-पिता के बीच मारपीट का इतना गहरा प्रभाव बच्ची के मन पर पड़ा कि उसने अपनी लाचार और विवश मां को बचाने की ठान ली.बेरहमी से पीट रहा था पिता: पिता द्वारा मां को बेरहमी से पीटते करते देख पुलिस से मां को बचाने की गुहार खुशबू ने लगायी. आठवीं कक्षा की छात्रा खुशबू ने पुलिस को बताया कि वह शहर के हिल रोड मोड़ पर रहती है. पिता अक्सर मां से मारपीट करते हैं. इससे घर की शांति भी भंग हो गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola