अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कुंडहित ईकाई का गठन

Published at :23 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कुंडहित ईकाई का गठन

फोटो : 23 जाम 13 प्रमाण पत्र देते प्रतिनिधि, कुंडहित मध्य विद्यालय परिसर में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड ईकाई का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से क्षेमांकरी माल पहाडि़या प्रखंड अध्यक्ष, कृष्ण रजक प्रखंड सचिव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार मंडल, संयुक्त सचिव ज्योतिष कुंडू, सुखेन मान्ना मीडिया प्रभारी सह राज्य प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि […]

विज्ञापन

फोटो : 23 जाम 13 प्रमाण पत्र देते प्रतिनिधि, कुंडहित मध्य विद्यालय परिसर में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड ईकाई का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से क्षेमांकरी माल पहाडि़या प्रखंड अध्यक्ष, कृष्ण रजक प्रखंड सचिव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार मंडल, संयुक्त सचिव ज्योतिष कुंडू, सुखेन मान्ना मीडिया प्रभारी सह राज्य प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि अरिजीत सिंह, मुक्तिपद घोष, संगठन मंत्री बाबलू भंडारी बनाये गये. वहीं कोषाध्यक्ष में प्रभात कुमार माजी तथा सलाहकार कार्यकारिणी में अनिल कुमार, दीवाकर पाल, रंजीत रजक को दिया गया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह संघ के जिलाध्यक्ष बाल्मिकी कुमार ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ को भ्रष्टाचार मुक्त संघ कहा. कहा कि इस संघ में किसी भी प्रकार के विपत्र का या अन्य कार्यालय संबंधी कार्यों के लिये शिक्षकों से पैसों की उगाही नहीं की जाती है. किसी भी शिक्षक के ऊपर विपत्ति आने पर संघ अपनी एक जुटता दिखाते हुए लड़ाई लड़ती है. मौके पर शिक्षक बाबलू भंडारी, रंजीत रजक, कृष्णा रजक, दीवाकर पाल, पल्लव नायक, प्रभात माजी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola