विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोले डीसी

Published at :23 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोले डीसी

फोटो : 23 जाम 01,02,03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा शिक्षक वही है तो बच्चों की मन की भाव को समझे. बच्चे कोरे कागज की समान होते हैं. उस कागज पर क्या लिखना है और कैसे लिखना है. वो शिक्षक का काम है. उक्त बातें उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में […]

विज्ञापन

फोटो : 23 जाम 01,02,03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा शिक्षक वही है तो बच्चों की मन की भाव को समझे. बच्चे कोरे कागज की समान होते हैं. उस कागज पर क्या लिखना है और कैसे लिखना है. वो शिक्षक का काम है. उक्त बातें उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं. मौके पर उन्होंने बच्चों को रोजाना विद्यालय आने को प्रेरित किया. ताकि वैसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं वो शिक्षित होकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके. वहीं उन्होंने अभिभावकों को भी मौके पर विशेष दिशा-निर्देश दिये. बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे चाह कर भी कोई इसे चुरा नहीं सकता. विद्या ऐसा धन जिसे कोई बांट भी नहीं सकता. ये अनमोल है. इसकी गरिमा को समझे और आप सब मिलकर बच्चों में शिक्षा की अलख जगायें. वहीं विद्यालय में उपायुक्त सुरेंद्र कुमार एवं उपविकास आयुक्त की मौजूदगी में स्कूल वर्ग 02,03,06 एवं 07 के बच्चों का नामांकन लॉटरी के माध्यम से की. मौके पर प्राचार्य सुनील दत्त एवं विद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola