आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर हुआ जमीन का चयन

फोटो: 22 जाम 14 निरीक्षण करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मोरबासा पंचायत अंतर्गत अंागनबाड़ी केंद्र केवलजुडि़या के भवन निर्माण हेतु स्थल चयन को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की. बताया जाता है कि एक माह पूर्व उक्त स्थल का चयन संबंधित राजस्व कर्मचारी चंद्रदेव दास द्वारा किया गया था जो कि सरकारी […]
फोटो: 22 जाम 14 निरीक्षण करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मोरबासा पंचायत अंतर्गत अंागनबाड़ी केंद्र केवलजुडि़या के भवन निर्माण हेतु स्थल चयन को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की. बताया जाता है कि एक माह पूर्व उक्त स्थल का चयन संबंधित राजस्व कर्मचारी चंद्रदेव दास द्वारा किया गया था जो कि सरकारी जमीन थी. जिसका प्लॉट नंबर 1043 था. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चायना दास तथा कई ग्रामीणों ने उक्त स्थल के चयन हेतु आपत्ति जताई थी. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुन: ग्रामसभा कर ग्रामीणों द्वारा चिह्नित प्लॉट नंबर 965 ए जमाबंदी जमीन जो कि जुगल दास के नाम से है. उक्त जमीन को सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु स्वीकृति दी. जांच के दौरान अनिल कुमार, सुजीत दास, जितेन दास, सुनिता टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










