सेविका व सहायिकाओं को मिलेगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

फोटो: 11 जाम 05 उपस्थित सेविका प्रतिनिधि, कुंडहित बाल विकास सभागार में सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. जिसमें सेविकाओं को स्कूल पूर्व शिक्षा के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने व छह वर्ष पूर्ण किये बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने का निर्देश दिया. कहा कि अब सेविकाओं को नजदीक के पीडीएस […]
फोटो: 11 जाम 05 उपस्थित सेविका प्रतिनिधि, कुंडहित बाल विकास सभागार में सीडीपीओ मुकुलिता घोष ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. जिसमें सेविकाओं को स्कूल पूर्व शिक्षा के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने व छह वर्ष पूर्ण किये बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराने का निर्देश दिया. कहा कि अब सेविकाओं को नजदीक के पीडीएस दुकानों से चावल दिया जायेगा. इसलिए सेविकाओं से नजदीक के दुकानों के नाम, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सभी सेविकाएं एवं सहायिकाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिये जाने की भी जानकारी दी. इसके लिये सेविका, सहायिकाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, बैंक खाता, आधार नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर सुपरवाइजर मनिता मुर्मू, लक्ष्मी रानी दास, अनिता दास आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










