ओके.... रामनवमी :::: मंदिर व घरों में हुआ ध्वाजारोहण

फोटो : 28 जाम 17 मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नारायणपुर . प्रखंड के पबिया, चैनपुर, मोहनपुर, करमादहा में लोगों ने अपने घरों में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया. क्षेत्र के युगल बिहार कंंुज में इसे लेकर विशेष उत्सवी माहौल देखा गया. वहां के श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व मनाया […]
फोटो : 28 जाम 17 मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नारायणपुर . प्रखंड के पबिया, चैनपुर, मोहनपुर, करमादहा में लोगों ने अपने घरों में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया. क्षेत्र के युगल बिहार कंंुज में इसे लेकर विशेष उत्सवी माहौल देखा गया. वहां के श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व मनाया एवं एक दूसरे को बधाई दी. यहां पर पूरे सात दिन तक यह पर्व को लेकर काफी चहल-पहल देखी जाती है. वहीं पर्व को लेकर नारायणपुर बाजार में लव-कुश क्लब की ओर से पारंपरिक हथियारों का अद्भुत खेल दिखाया गया. युवकों ने तलवार, भाला, लाठी, फरसा समेत अन्य हथियारों का एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया. वहीं पर्व को लेकर पूरे नारायणपुर बाजार को महावीर के पताके से सजा दिया गया था. प्रशासन की ओर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










