ओके.... पशुपालन कर आत्मनिर्भर बनने के बताये गुर

प्रतिनिधि, जामताड़ा एक्सटेंशन रिफॉमर्स योजना अंतर्गत पांच दिवसीय कृषक गैर आवासीय प्रशिक्षण दुलाडीह में आरंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडि़या, कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार एवं मुखिया मालती सोरेन ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विभिन्न गांव में संचालित महिला कृषक संघ के सदस्यों ने भाग लिया. जिसमें मौजराडीह, […]
प्रतिनिधि, जामताड़ा एक्सटेंशन रिफॉमर्स योजना अंतर्गत पांच दिवसीय कृषक गैर आवासीय प्रशिक्षण दुलाडीह में आरंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडि़या, कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार एवं मुखिया मालती सोरेन ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विभिन्न गांव में संचालित महिला कृषक संघ के सदस्यों ने भाग लिया. जिसमें मौजराडीह, गुलाब बाहा रूपायीडीह, सागेन सकाम गुलाब बाहा नवाडीह, सिदो कान्हू तेरिलडीह आदि के सदस्यों ने भाग लिया. श्री गुडि़या ने कहा कि पशुपालन कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. उन्होंने बकरी पालन के बारे में बताया. वहीं कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार ने वैज्ञानिक तरीके को अपनाने की बात कही. देशी गाय को क्रॉस कर उसे अधिक दूध किसान को मिल सकता है. उन्होंने नेपियर घास उगाने की विधि बतायी. ग्राम सेवा संस्था की सचिव सलोनी हेंब्रम ने आत्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशिक्षुओं को भी इसका भरपूर लाभ उठाने की बात कही. कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दिये जा रहे तकनीकी जानकारी को बारिकी से सीखें और इसे पशुपालन में उसका उपयोग करें. मौके पर उपस्थित कार्मेल सोरेन, झुमरी हेंब्रम, आनिता मुर्मू, मनासी सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










