ओके.... रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने को लेकर जिला प्रशासन तैयार

फोटो : 26 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस दिन मुहल्ले, गांवों में विभिन्न अखाड़ों के जुलूस महावीरी झंडा के साथ लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर लाठी, भाला, तलवार आदि हथियारों से लैस होकर इन अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करते एवं खेलते […]
फोटो : 26 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस दिन मुहल्ले, गांवों में विभिन्न अखाड़ों के जुलूस महावीरी झंडा के साथ लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर लाठी, भाला, तलवार आदि हथियारों से लैस होकर इन अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करते एवं खेलते हुए जुलूस में भाग लेते हैं. जुलूस मार्ग में स्थित मसजिद, ईदगाह, ईमामबाड़ा, कब्रिस्तान अथवा पूर्व से विवादग्रस्त मार्गों पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष बल और मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है. जुलूस के लिए रूट तय किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल 27 मार्च शाम छह बजे से अपने-अपने स्थान पर उपस्थित हो जायेंगे. 29 मार्च तक कार्य स्थल पर बने रहेंगे. वहीं अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. 24 घंटे पदाधिकारी कार्यरत रहेंगे. यहां-यहां दंडाधिकारी नियुक्त रहेंगे सुभाष चौक जामताड़ा, इंदिरा चौक, करमाटांड़, काशीटांड़, सकलपुर, नवाडीह, भीटरा, सीतलपुर, सोनबाद, चैंगाईडीह, धोबना, मिहिजाम मसजिद रोड, मिहिजाम इंदिरा चौक, मिहिजाम चलंत, किशोरी साव मंदिर के पास, पुराना थाना गुंटी, मैन रोड मसजिद के पास दंडाधिकारी नियुक्ति किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










