स्वच्छता जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

फोटो: 25 जाम 06 रथ को रवाना करते बीडीओ प्रतिनिधि, कुंडहित स्वच्छता एवं जागरूकता रथ को बीडीओ अरविंद ओझा एवं मुखिया बिमला हांसदा ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. बीडीओ श्री ओझा ने बताया कि रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता तथा शौचालय के बारे में जागरूक करेगा. […]
फोटो: 25 जाम 06 रथ को रवाना करते बीडीओ प्रतिनिधि, कुंडहित स्वच्छता एवं जागरूकता रथ को बीडीओ अरविंद ओझा एवं मुखिया बिमला हांसदा ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. बीडीओ श्री ओझा ने बताया कि रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता तथा शौचालय के बारे में जागरूक करेगा. स्वच्छता के अभाव में अनेक सी बीमारियां होती है. पानी में भी कई प्रकार के रासायनिक, जीवाणु एवं विषाणु पाये जाते हैं. जिससे गंभीर बीमारी होने की संभावना रहती है. इसलिए जागरूकता रथ ग्रामीणों क ो स्वच्छता के संबंध में एवं गंदगी से होने वाली बीमारी के संबंध में बतलायेगी. मौके पर पेयजल स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक मो रफीक हुसैन, जल सहिया सैदून बीबी, पंचायत कॉर्डिनेटर रूपा मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










