कराटे में रितेश ने जीते दो गोल्ड

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
कराटे में रितेश ने जीते दो गोल्ड

– इंटरनेशनल कराटे चैंपियन 2013 में रितेश भारती ने लहराया परचम– रांची के हाइ क्यू इंटरनेशनल एकेडमी में वर्ग पांच का छात्र है रितेश– इस प्रतियोगिता में 24 देशों के बारह सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया था– रितेश भारती ने काता और कुमिते में बाजी मारी हैजामताड़ा नगर : जामताड़ा के नौ वर्षीय छात्र रितेस […]

विज्ञापन

– इंटरनेशनल कराटे चैंपियन 2013 में रितेश भारती ने लहराया परचम
– रांची के हाइ क्यू इंटरनेशनल एकेडमी में वर्ग पांच का छात्र है रितेश
– इस प्रतियोगिता में 24 देशों के बारह सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया था
– रितेश भारती ने काता और कुमिते में बाजी मारी है
जामताड़ा नगर : जामताड़ा के नौ वर्षीय छात्र रितेस भारती ने पूरे विश्व में जामताड़ा का नाम रौशन किया है. रितेश ने दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियन 2013 में दो गोल्ड मेडल जीता है. रितेश भारती वर्तमान में रांची के हाई क्यू इंटरनेशनल एकेडमी में वर्ग पांच का छात्र है.

27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इस प्रतियोगिता में 24 देशों के बारह सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया था.जिसमें भारत से 19 प्रतिभागियों में रितेश भारती ने काता और कुमिते में बाजी मारी है.

रितेश के कोच सुनिल किस्पोटा ने बताया कि रितेश का पूरे विश्व के सामने बेहतर प्र्दशन रहा. रितेश भारती जामताड़ा के पत्रकार देवाशीष भारती एवं माता कांती देवी के द्वितीय पुत्र है. उन्होंने जीत का श्रेय अपने माता पिता एवं दोस्तों को देते हुए बताया कि माता पिता के प्रेरणा से ही यह सब हासिल हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola