ओके... अफीम की खेती करने वाले ढाई दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

कुं डहित . सात फरवरी से लगातार अभियान चलाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया गया था. जिसका कुंडहित थाना में मामला दर्ज कर ढाई दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कुंडहित अंचलाधिकारी अरविंद ओझा के आवेदन पर कुंडहित थाना कांड संख्या 16/15 के तहत भादवि की धारा एनटीपीएस एक्ट 1985 के तहत […]
कुं डहित . सात फरवरी से लगातार अभियान चलाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया गया था. जिसका कुंडहित थाना में मामला दर्ज कर ढाई दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कुंडहित अंचलाधिकारी अरविंद ओझा के आवेदन पर कुंडहित थाना कांड संख्या 16/15 के तहत भादवि की धारा एनटीपीएस एक्ट 1985 के तहत धारा 14,15,17,18,19, 20 दर्ज किया गया है. जिसमें कुल 32 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना क्षेत्र के धानभस्का गांव के सात लोग, भेलाडीह गांव के चार लोग, ईंद्रपहाड़ी गांव के 13 लोग, श्रीमदडीह के दो, मंगरायडीह के दो तथा बीरभूम जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति शामिल है. थाना प्रभारी केडी सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही अभियुक्तों की धर पकड़ के लिये अभियान चलायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










