ओके... ग्रामीणों ने मांगा सड़क और चापानल

फोटो: 08 जाम 05 सडक और चापाकल की मांग करते ग्रामीण नाला . गरमी की दस्तक के साथ ही पेयजल समस्या विकराल रूप लेने लगी है. सालुका गांव के मंडलपाड़ा टोला के मुहाने पर तथा गांव के अंतिम छोर पर दो चापानल है. लेकिन एक चापानल ही सही स्थिति में है. ग्रामीणों ने बताया कि […]
फोटो: 08 जाम 05 सडक और चापाकल की मांग करते ग्रामीण नाला . गरमी की दस्तक के साथ ही पेयजल समस्या विकराल रूप लेने लगी है. सालुका गांव के मंडलपाड़ा टोला के मुहाने पर तथा गांव के अंतिम छोर पर दो चापानल है. लेकिन एक चापानल ही सही स्थिति में है. ग्रामीणों ने बताया कि लोग पेंशन, इंदिरा आवास आदि सुविधाओं से भी वंचित है. बारी गोरांय, आरती मंडल, छेपु गोरांय, केती बाउरी आदि विधवा पेंशन से वंचित है. वहीं भादी बाउरी, मनोजन मंडल सहित अन्य वृद्धा पेंशन से वंचित है. इधर ताल-तलैया में भी पानी सूखने लगा. अजय बराज नहर का पानी भी इन दिनों बंद है. सिंचाई सुविधा भी बंद है. ग्रामीण रावण गोरांय, दिपेन गोरांय, राजेश गोरांय, बालिका गोरांय, कल्पना गोरांय, नवगोपाल मंडल, संजीव मंडल आदि ने रावण गोरांय के घर से समीप चापानल निर्माण एवं नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग से गांव के बीच वाली मुख्य सड़क की मरम्मती की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










