चुन्ना सिंह न्यायालय में पेश हुए

Published at :24 Feb 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
चुन्ना सिंह न्यायालय में पेश हुए

जामताड़ा कोर्ट . आचार संहिता उल्लंघन मामले में सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मंगलवार को एसएस फातमी के न्यायालय में उपस्थित हुए. उनका ब्यान कलम वद्ध किया गया. उन्होंने अपने ऊपर लगाये गये आरोप क ो अस्वीकार किया. कहा मैं निर्दोष हूं. वर्ष 2009 के विधान सभा चुनाव के समय […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट . आचार संहिता उल्लंघन मामले में सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मंगलवार को एसएस फातमी के न्यायालय में उपस्थित हुए. उनका ब्यान कलम वद्ध किया गया. उन्होंने अपने ऊपर लगाये गये आरोप क ो अस्वीकार किया. कहा मैं निर्दोष हूं. वर्ष 2009 के विधान सभा चुनाव के समय श्री सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार थे. करमाटांड उच्च विद्यालय के निकट सरकारी जमीन पर पार्टी कार्यालय खोलने, बांस बल्ला लगाने, झंडा लगाने के तहत धारा 188/171 ईएफ और 126/130/133 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सेक्टर दंडाधिकारी लक्ष्मी निवास तिवारी ने करमाटांड थाने में 22/11/2009 को प्राथमिकी दर्ज कराया है. 28 फरवरी को न्यायालय फैसला सुनायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola