अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किसान सभा ने दिया धरना, कहा

Published at :24 Feb 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किसान सभा ने दिया धरना, कहा

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाअखिल भारतीय किसान सभा द्वारा मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभा द्वारा पुरानी कोर्ट होते हुये अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के सचिव जय प्रकाश मंडल कर रहे थे. उन्होंने […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाअखिल भारतीय किसान सभा द्वारा मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभा द्वारा पुरानी कोर्ट होते हुये अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के सचिव जय प्रकाश मंडल कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून लाकर किसानों को कमजोर करने पर तुली है. कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा देने में लगी है. किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिन्हा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्वरूप का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश भेदभावपूर्ण एवं नाजायज है. इस अध्यादेश से खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जायेगा. जबकि ग्रामीण इलाकों में ऐसे ही भारी संख्या में लोग भुखमरी एवं बेरोजगार से त्रस्त हैं. मौके पर सुभाष पंडित, सुकुमार बाउरी, लखन लाल मंडल, अशोक भंडारी, मोहन मंडल, कुदुस शेख, शांति कोला, मोनी देवी, काशिम अंसारी आदि मौजूद थे.—————————–फोटो : 24 जाम 01धरना देते अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola