आठ दिनों तक गांधी मैदान में बहेगी भक्ति की गंगा

प्रतिनिधि, जामताड़ाआठ दिवसीय बंगला भागवत कथा गुरुवार को गांधी मैदान मंे शुरू हो गया. पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी और भागवत गीता का विधि विधानपूर्वक पूजा की गयी. सुबह नौ बजे मां चंचला मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. गांधी मैदान में कथा स्थल पर कलश […]
प्रतिनिधि, जामताड़ाआठ दिवसीय बंगला भागवत कथा गुरुवार को गांधी मैदान मंे शुरू हो गया. पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी और भागवत गीता का विधि विधानपूर्वक पूजा की गयी. सुबह नौ बजे मां चंचला मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. गांधी मैदान में कथा स्थल पर कलश स्थापना किया गया. कलश यात्रा ने पूरे बाजार का भ्रमण किया. इसमें नृत्य व भजन मंडली भी शामिल थी. आगे-आगे भजन कीर्तन मंडली व पीछे-पीछे आयोजन समिति के सदस्य व कन्याएं चल रही थी.अपराह्न चार बजे भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. बंगला भागवत कथावाचक श्रीमद सुब्रत बांदोपाध्याय कोलकाता के कोकिल कंठ से सुना. कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्त मौजूद थे. श्री बांधोपाध्याय ने भागवत कथा के महत्व को बताया और विस्तार पूर्वक संदेशों को सुनाया. कहा : धर्म की वाणी का श्रवण व्यक्ति को करनी चाहिए.आठ दिवसीय बंगला भागवत कथा के आयोजन में समिति के मोहन लाल वर्मण, बल्लाल सेन, डॉ प्रवीण गण, ब्रजेन गण, अशोक सरकार, सचिंद्रनाथ घोष, राम मिश्रा, तारणी प्रसाद, त्रिलोचन भुंई, कांदन भुंई, विनोद कुमार, संजय वर्मण सहित कई लोग तन मन से लगे हुए हैं.शुक्रवार को भगवान कपील मुनी का जन्मवृतांत पर बंंदोपाध्याय विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे.———————फोटो : 19 जाम 14 प्रवचन, 15 नृत्य, 16 आयोजक समिति के सदस्यगण, 17 कलश यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










