ओके... विवेकानंद कप में रवि बना मैन ऑफ द मैच

फोटो: 17 जाम 11 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते जनहित विकास फाउंडेशन के सचिव महफूज आलम.जामताड़ा . साहना गांव में विवेकानंद क्लब द्वारा आयोजित विवेकानंद कप का फाइनल मुकाबला चित्तरंजन बनाम कालीपाथर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कालीपाथर की टीम ने 15 ओवर में 140 रन बनाया. जवाबी पारी में चित्तरंजन क ी […]
फोटो: 17 जाम 11 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते जनहित विकास फाउंडेशन के सचिव महफूज आलम.जामताड़ा . साहना गांव में विवेकानंद क्लब द्वारा आयोजित विवेकानंद कप का फाइनल मुकाबला चित्तरंजन बनाम कालीपाथर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कालीपाथर की टीम ने 15 ओवर में 140 रन बनाया. जवाबी पारी में चित्तरंजन क ी टीम ने आखिरी गेंद खेलते हुए 141 रन बना कर विवेकानंद कप पर कब्जा किया. रवि चौहान ने 55 रन बना कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया. इसके लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. मुख्य अतिथि जनहित विकास फाउंडेशन के सचिव महफूज आलम ने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडि़यों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. कार्यक्रम में संस्था के सुमन दास, संचिता दां, संजय दास, शब्बीर भंडारी, वार्ड सदस्य मधु चंद्रा उपस्थित थे. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में विश्वरूप राय, रवि शुभंकर, दक्षिण मंडल, सुकुमार बाउरी, चंदन पाल, निलामय दास आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










