जिला प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published at :14 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

फोटो : 14 जाम 07 उपायुक्त, 08 प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्वच्छ भारत मिशन तहत जामताड़ा में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिला समाहरणालय भवन परिसर में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, डीटीओ विजय कुमार गुप्ता, जन संपर्क पदाधिकारी प्रवीण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वच्छता […]

विज्ञापन

फोटो : 14 जाम 07 उपायुक्त, 08 प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्वच्छ भारत मिशन तहत जामताड़ा में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिला समाहरणालय भवन परिसर में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, डीटीओ विजय कुमार गुप्ता, जन संपर्क पदाधिकारी प्रवीण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया. इसके तहत सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिये सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को जागरूक होने की जरूरत है. अभियान में सिविल सर्जन डॉ वीके साहा के अलावे विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. वहीं जामताड़ा प्रखंड कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ हेमा प्रसाद, जेजेएस गुफरान अहमद सहित प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी ने सफाई अभियान के तहत प्रखंड परिसर में साफ- सफाई की. वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola