ओके... उपायुक्त ने सिविल सर्जन से मांगा स्पष्टीकरण

Published at :13 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... उपायुक्त ने सिविल सर्जन से मांगा स्पष्टीकरण

स्वास्थ्य उपकेंद्र में बिजली नहीं लगने का मामलाफोटो : 13 जाम 02 उपस्थित उपायुक्त , 03 उपस्थित पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त सभागार में तकनीकी विभाग की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने सिविल सर्जन डॉ वीके साहा से स्पष्टीकरण स्वास्थ्य उपकेंद्र में बिजली नहीं लगने के कारण मांगा. श्री […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र में बिजली नहीं लगने का मामलाफोटो : 13 जाम 02 उपस्थित उपायुक्त , 03 उपस्थित पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त सभागार में तकनीकी विभाग की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने सिविल सर्जन डॉ वीके साहा से स्पष्टीकरण स्वास्थ्य उपकेंद्र में बिजली नहीं लगने के कारण मांगा. श्री सिंह ने कहा कि एडीबी के तहत बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण जितने भी विद्यालय टूटे हैं उसका पैसा शिक्षा विभाग को दिया गया है. उस पैसे को शिक्षा विभाग प्रखंड कार्यालय में दिया जाय. प्रखंड कार्यालय द्वारा विद्यालय का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने एडीबी सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कहां-कहां रूका हुआ है इसकी सूची तैयार कर मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया. श्री सिंह ने नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिये कि वो शीघ्र टाउन हॉल एवं पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दें. पार्क और टाउन हॉल उपायुक्त आवास के समय खाली पड़ी जमीन पर बनना है. तीन करोड़ 73 लाख की लागत से निर्माण होना है. मौके पर अपर समाहर्ता प्रेमकांत झा, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, डीटीओ विजय कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी, कार्यपालक अभियंता अक्षय प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola