राजद ने दिया संगठन मजबूती पर बल

Published at :16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
राजद ने दिया संगठन मजबूती पर बल

जामताड़ा नगर : राष्ट्रीय जनता दल की बैठक पीडब्ल्यूडी परिसर में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 15 मई को पटना गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. वहीं संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया तथा छह प्रखंड के अध्यक्षों को विशेष […]

विज्ञापन

जामताड़ा नगर : राष्ट्रीय जनता दल की बैठक पीडब्ल्यूडी परिसर में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 15 मई को पटना गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. वहीं संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया तथा छह प्रखंड के अध्यक्षों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गयी.

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बिहार की जनता सुशासन का ढोंग देख चुकी है. बिहार में आज भी जनता काफी पिछड़ी हुई है. बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये परिवर्तन रैली का निकाली जायेगी. मौके पर संताल परगना राजद प्रवक्ता दिवाकर यादव, प्रदेश सचिव अशोक माजी, मंसूर रहमान, गौर यादव, विजय यादव, श्यामपद माजी, निशिकांत भंडारी, अनाउल अंसारी, किष्टोपद मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola