गरमी आते ही गहराया जल संकट

Published at :16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
गरमी आते ही गहराया जल संकट

जामताड़ा नगर : भीषण गरमी से लोग परेशान हैं. वहीं गरमी के दस्तक से ही जिले में पेयजल की समस्या गहरी हो गयी है. लोगों को पेयजल के लिए अभी से ही मशक्कत करना पड़ रहा है. सुबह से ही चापानलों में पेयजल के लिए भीड़ देखी जा रही है. वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्र […]

विज्ञापन

जामताड़ा नगर : भीषण गरमी से लोग परेशान हैं. वहीं गरमी के दस्तक से ही जिले में पेयजल की समस्या गहरी हो गयी है. लोगों को पेयजल के लिए अभी से ही मशक्कत करना पड़ रहा है. सुबह से ही चापानलों में पेयजल के लिए भीड़ देखी जा रही है. वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों चापानल मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैं.

ग्रामीण क्षेत्र के लोग कच्च कुआं का पानी पीने को विवश हैं. गरमी के दस्तक के साथ ही क्षेत्र के कुआं, तालाब, नदी का जलस्तर काफी नीचे जाने लगा है. अजय नदी सूख चुकी है. इस कारण जमाताड़ा में शहरी जलापूर्ति का कार्य समय समय पर ठप पड़ जा रहा है.

जातमाड़ा शहर को 24 हजार गेलन पानी की आवश्यकता है लेकिन सप्लाई की स्थिति दयनीय है. जिले में कुल चापानल-12954 लगाये गये हैं उसमें से बंद चापानल 859 है. गरमी को देखते हुए जिले में नया चापानल -590 लगाया जाना है. प्रत्येक पंचायत में पांच लगाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola