कैसे बुझेगी प्यास, पांच में तीन चापानल खराब

Published at :16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
कैसे बुझेगी प्यास, पांच में तीन चापानल खराब

बिंदापाथर : फतेहपुर प्रखंड के धधकिया गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव में स्वास्थ्य, पेयजल जैसे सुविधा का घोर अभाव है. ग्रामीण भुदेव महतो, वसंत महतो, अमूल्य महतों ने बताया गांव में 50 परिवार निवास करते है. गांव में पांच चापानल है, जिसमें भी तीन चापानल महीनों से खराब है. ग्रामीण धीरेन […]

विज्ञापन

बिंदापाथर : फतेहपुर प्रखंड के धधकिया गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव में स्वास्थ्य, पेयजल जैसे सुविधा का घोर अभाव है. ग्रामीण भुदेव महतो, वसंत महतो, अमूल्य महतों ने बताया गांव में 50 परिवार निवास करते है. गांव में पांच चापानल है, जिसमें भी तीन चापानल महीनों से खराब है.

ग्रामीण धीरेन महतो, इंद्रजीत महतो, आदिनाथ महतो, ने बताया वे अत्यंत गरीब है इसके बाद भी उन्हें बीपीएल कार्ड नहीं मिला. ग्रामीण अजरुण प्रसाद यादव, दिनेश यादव, अशोक महतो ने बताया स्वास्थ केंद्र के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. तीन किमी दूर धुतला में स्वास्थ्य केंद्र है मगर वो अकसर बंद ही रहता है.

ग्रामीणों ने बताया यहां राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली आयी मगर अकसर गांव की बिजली काट दी जाती है.ग्रामीणों का आरोप है कि नेता व पदाधिकारियों की उदासीन रवैया से गांव में आपेक्षिक विकास नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola