आमलादही बाजार से एक बाइक चोरी

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलनगरी के आमलादही बाजार से गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई. पुलिस के मुताबिक बाजार के स्ट्रीट 31 के एक फुटपाथ दुकान के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी हुई है. बाइक सालानपुर थाना क्षेत्र के घियाडोबा गांव निवासी शंभु बेसरा की है. इससे पहले भी इसी बाजार से […]
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलनगरी के आमलादही बाजार से गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई. पुलिस के मुताबिक बाजार के स्ट्रीट 31 के एक फुटपाथ दुकान के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी हुई है. बाइक सालानपुर थाना क्षेत्र के घियाडोबा गांव निवासी शंभु बेसरा की है. इससे पहले भी इसी बाजार से कई मोटरसाइकिलों की चोरी हो चुकी है. इस सिलसिले में पुलिस ने करीब एक माह पूर्व मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कई सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ा था. पुलिस का अनुमान है कि जेल से छूटने के बाद वही गिरोह सक्रिय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










