प्रत्येक पंचायतों में साढ़े तीन सौ किसानों को मिलेगा ऋण

Published at :12 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक पंचायतों में साढ़े तीन सौ किसानों को मिलेगा ऋण

फोटो : 12 जाम 02प्रतिनिधि, कुंडहित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अरविंद ओझा ने शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. जिसमें जामताड़ा में मेगा ऋण शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. बीडीओ श्री ओझा ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को ऋण बांटना है. इसके लिए बैकों को लक्ष्य […]

विज्ञापन

फोटो : 12 जाम 02प्रतिनिधि, कुंडहित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अरविंद ओझा ने शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. जिसमें जामताड़ा में मेगा ऋण शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गई. बीडीओ श्री ओझा ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को ऋण बांटना है. इसके लिए बैकों को लक्ष्य दिया गया है. हर पंचायत से साढ़े तीन सौ किसानों को ऋण देना है. इसके अलावे बैंकों को प्रधानमंत्री शिक्षित बेरोजगार ऋण, व्यवसाय ऋण व केसीसी ऋण बांटने हैं. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की अपील की. मौके पर कुंडहित स्टेट के शाखा प्रबंधक एपी दास, कुंडहित ग्रामीण वनांचल के अनंत चौधरी, खजुरी वनांचल के कांचन मंडल, बैंक ऑफ इंडिया के रवि कुमार, बीटीएम परमेंद्र कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola