ओक ::: अभाविप ने फूंका जामताड़ा विधायक का पुतला

छात्र संगठनों को कॉलेज से दूर रहने की दी थी हिदायतछात्रों ने कहा हक के लिये करते है आंदोलन, इसमें राजनीति क्या है ?प्रतिनिधि, मिहिजाम छात्र संगठनों को कॉलेज से दूर रहने की हिदायत दिये जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. […]
छात्र संगठनों को कॉलेज से दूर रहने की दी थी हिदायतछात्रों ने कहा हक के लिये करते है आंदोलन, इसमें राजनीति क्या है ?प्रतिनिधि, मिहिजाम छात्र संगठनों को कॉलेज से दूर रहने की हिदायत दिये जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. उन्होंने मंगलवार को जेजेएम इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक में छात्र संगठन को कॉलेज से दूर रहने की हिदायत दी थी.साथ कहा था कि कॉलेज में राजनीति नहीं पढ़ाई होना चाहिए. उनके इस बयान के विरोध में सैकड़ों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ताओं पहले बेसिक स्कूल के पास से जुलूस निकाला. इसके बाद पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक विरोधी नारे भी लगाये. इन लोगों ने कहा कि विधायक के ऐसा बयान से संगठन को ठेस पहुंची है. छात्र अपने हक के लिए आंदोलन करते हैं, तो इसमें राजनीति क्या है? ………..फोटो : 11 जाम 25 पुतला दहन करते अभाविप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










