कांग्रेस विधायक के बयान से भाजपा नाराज

जामताड़ा. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा पिछले दिनों मिहिजाम महाविद्यालय में अभाविप तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध में दिये गये बयान का भाजपा के नगर महामंत्री सुकुमार सर्खेल एवं मृणाल कुमार साहा द्वारा घोर निंदा किया गया. नगर महामंत्री सुकुमार सर्खेल ने कहा की उनका यह बयान गैर जिम्मेदारना है. विधायक को यह […]
जामताड़ा. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा पिछले दिनों मिहिजाम महाविद्यालय में अभाविप तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध में दिये गये बयान का भाजपा के नगर महामंत्री सुकुमार सर्खेल एवं मृणाल कुमार साहा द्वारा घोर निंदा किया गया. नगर महामंत्री सुकुमार सर्खेल ने कहा की उनका यह बयान गैर जिम्मेदारना है. विधायक को यह ज्ञात होना चाहिए कि अभाविप एवं संघ समाज में सेवा समर्पण भाव से करती है. इरफान अंसारी के विधायक बनने के बाद से ही जामताड़ा का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया है. इसलिए विधायक को अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा की विधायक को अपना बयान को तुरंत वापस लेना चाहिए नहीं तो भाजपा इसका विरोध करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










