सफेद पत्थर का हो रहा अवैध खनन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 10:49 AM (IST)
विज्ञापन

उदभेदन : जोजोडीह में प्रशासन ने की छापेमारी, पकड़ी चोरी जामताड़ा : जामताड़ा कोयला व अफीम के साथ सफेद पत्थर की तस्करी का मामला सामने आया है. मंगलवार को प्रशासन की एक टीम ने जामताड़ा प्रखंड के जोजोडीह गांव में छापा मार कर लाखों का पत्थर जब्त किया है. यहां बिना लीज के सफेद पत्थर […]
विज्ञापन
उदभेदन : जोजोडीह में प्रशासन ने की छापेमारी, पकड़ी चोरी
जामताड़ा : जामताड़ा कोयला व अफीम के साथ सफेद पत्थर की तस्करी का मामला सामने आया है. मंगलवार को प्रशासन की एक टीम ने जामताड़ा प्रखंड के जोजोडीह गांव में छापा मार कर लाखों का पत्थर जब्त किया है. यहां बिना लीज के सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था.
खनन विभाग के पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि संबंधित थाने व जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी और अवैध धंधे पर लगाम लगाने की मदद मांगी थी. मंगलवार को उपायुक्त शशिरंजन सिंह ने इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था. टीम जब गांव पहुंची तो दंग रह गयी. यहां सुनियोजित तरीके से सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था.
डीसी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है. डीसी ने कहा है कि अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जायेगा. संबंधित मुखिया, वार्ड सदस्य व चौकीदार पर भी कार्रवाई जांचोपरांत की जायेगी. बता दें कि जिस जगह पर सोमवार को छापेमारी की गयी है वहां वर्षो से पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. लेकिन पुलिस प्रशासन की नजर कल तक यहां नहीं पड़ी थी. जिले में खनन पदाधिकारी का पद भी खाली है. फिलहाल दुमका के खनन पदाधिकारी यहां प्रभार में हैं.जोजोडीह में छापेमारी करने बीडीओ अमित कुमार, नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सदलबल पहुंचे थे. जब स्थल का जांच किया तो आंख खुली की खुली रह गयी.
जिले के डीसी शशिरंजन सिंह ने कहा कि जोजोडीह में पत्थरों के अवैध खनन की शिकायत आयी थी. जिसके बाद संबंधित बीडीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था.
सोमवार की कार्रवाई की रिपोर्ट अभी नहीं सौंपी गयी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अवैध उत्खनन के मामलों में संबंधित मुखिया, वार्ड सदस्य व चौकीदार की जानकारी में होता है. लेकिन वे इसकी शिकायत नहीं करते. इस मामले में भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने साफ किया कि किसी भी हालत में अवैध खनन का मामला बढ़ने नहीं दिया जायेगा. जो भी दोषी पाये जायेंगे उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
जिले के प्रभारी खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध खनन के मामलों में विभाग सख्ती से पेश आयेगी. जोजोडीह में चल रहे खदान की जानकारी होते ही उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को कहा था कि उनपर कार्रवाई किया जाय. वहां बड़े पैमाने पर पत्थर का उत्खनन हो रहा है. नाला व कुंडहित छोड़ कर कहीं भी लीज जारी नहीं किया गया है.
इन दोनों जगहों पर भी स्थल निरीक्षण करने के बाद बात सामने आयी कि वहां कोई पत्थर खनन नहीं किया जा रहा है जबकि चालान बराबर काटा जा रहा है. इसी से शक हुआ कि आखिर पत्थर आ कहां से रहे हैं जो रोज चालान काटा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










