ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित

नारायणपुर . ग्राम प्रधानों की बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत मंडप में शनिवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रखंड अध्यक्ष सहजान मियां ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रमंडलीय सचिव श्रीकांत मंडल एवं सचिव मुक्ति पद दे प्रमुख रूप से उपस्थित थे. अंचल कार्यालय से ग्राम प्रधानों को डिमांड नोटिस, खतियान, […]
नारायणपुर . ग्राम प्रधानों की बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत मंडप में शनिवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रखंड अध्यक्ष सहजान मियां ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रमंडलीय सचिव श्रीकांत मंडल एवं सचिव मुक्ति पद दे प्रमुख रूप से उपस्थित थे. अंचल कार्यालय से ग्राम प्रधानों को डिमांड नोटिस, खतियान, रजिस्टर टू एवं नक्शा अविलंब उपलब्ध कराया जाय ताकि कार्य का निष्पादन समय पर हो सके. संघ के ग्राम प्रधानों के ऊपर नोटिस या कोई फरमान को बरदाश्त नहीं करेगा. यदि विभाग के द्वारा किसी प्रकार का दवाब दिया जाता है तो संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा. मौके पर सुशील हेंब्रम, सुल्तान मियां, नेमुल हक, मदन सोरेन, कासिम मियां, महदली मियां, रविंद्र साह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










