सिर्फ कोडिंग ही नहीं, AI और डिजाइन में भी नंबर 1 है IIIT दिल्ली, जानें एडमिशन प्रोसेस

Published by :Smita Dey
Published at :04 May 2026 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
Best College Admission

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Best College Admission: IIT दिल्ली सिर्फ एक कॉलेज नहीं, एक ब्रांड है. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड और कोडिंग कल्चर IITs को टक्कर देता है. जानें यहां बीटेक में एडमिशन लेने के लिए क्या कटऑफ है.

विज्ञापन

Best College Admission Episode 26: IIT दिल्ली (इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) आज के समय में देश के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग  इंस्टीट्यूट में से एक गिना जाता है. अगर आपका सपना कंप्यूटर साइंस या कोडिंग की दुनिया में आगे बढ़ना है, तो IIIT दिल्ली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सिरीज के एपिसोड 26 में आईआईआईटी दिल्ली के एडमिशन प्रोसेस जो जानेंगे और कोर्स के बारे में भी जानेंगे. 

उपलब्ध कोर्स (Specialized BTech)

  • CSAI: कंप्यूटर साइंस एंड आर्टफिशियल इंटेलिजेंस 
  • CSB: कंप्यूटर साइंस एंड बायोसाइंस 
  • CSD: कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन 
  • CSSS: कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंस  
  • CSAM: कंप्यूटर साइंस एंड अप्लाइड मैथमैटिक्स 

IIIT दिल्ली बीटेक कटऑफ 

ब्रांच का नामदिल्ली के छात्र (Inside Delhi)बाहरी छात्र (Outside Delhi)
CSAI (कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)5,000 – 8,0002,500 – 3,500
CSE (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग)9,000 – 12,0004,000 – 5,500
CSAM (कंप्यूटर साइंस एंड अप्लाइड मैथमेटिक्स)15,000 – 18,0007,000 – 9,000
CSD (कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन)20,000 – 24,00010,000 – 12,000
CSB (कंप्यूटर साइंस एंड बायोसाइंसेज)28,000 – 32,00015,000 – 18,000
CSSS (कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंसेज)25,000 – 30,00014,000 – 17,000
ECE (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)22,000 – 26,00011,000 – 13,000
EVE (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड VLSI इंजीनियरिंग)24,000 – 28,00012,000 – 14,500

Best College Admission: IIIT दिल्ली एडमिशन प्रोसेस 

IIIT दिल्ली में बीटेक (BTech) में एडमिशन के लिए शुरुआत में कोई अलग से फॉर्म नहीं भरना होता है. यहां एडमिशन जॉइंट एडमिशन कमिटी (JAC) दिल्ली के जरिए होता है. इसमें दिल्ली के चार-पांच बड़े टेक्निकल कॉलेज शामिल होते हैं. कैंडिडेट्स को सबसे पहले JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main का रिजल्ट आने के बाद आपको JAC Delhi की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसी काउंसलिंग के जरिए आपकी रैंक के हिसाब से आपको सीट मिलती है. 

IIIT दिल्ली प्लेसमेंट डिटेल्स 

IIIT दिल्ली का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में BTech ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज लगभग 51.31 लाख रुपये का देखा गया है. यहां के स्टूडेंट्स को कुल 763 जॉब ऑफर हुए हैं. Google, Microsoft, Amazon, Oracle, Goldman Sachs और Uber जैसे टॉप कंपनी यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

यह भी पढ़ें: IITs को भी पीछे छोड़ा IIIT हैदराबाद ने, MS रिसर्च बैच में प्लेसमेंट की धूम

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola