ओके::: राशन कार्ड में दुकानदार का नाम गलत

लाभुकों को हो रही परेशानीकुंडहित . पंचायत में बांटे जा रहे राशन कार्ड में पीडीएस दुकानदारों का नाम गलत अंकित है. इस कारण कार्डधारियों को परेशानी हो रही है. इनलोगों ने बताया कि जिस दुकानदार से राशन मिलता है. कार्ड में उस दुकानदार का नाम अंकित नहीं है. इसमें दूसरे दुकानदार का नाम अंकित है. […]
लाभुकों को हो रही परेशानीकुंडहित . पंचायत में बांटे जा रहे राशन कार्ड में पीडीएस दुकानदारों का नाम गलत अंकित है. इस कारण कार्डधारियों को परेशानी हो रही है. इनलोगों ने बताया कि जिस दुकानदार से राशन मिलता है. कार्ड में उस दुकानदार का नाम अंकित नहीं है. इसमें दूसरे दुकानदार का नाम अंकित है. इससे राशन का उठाव करने में परेशानी हो रही है. बाघाशोला इलाही भरोसा स्वयं सहायता समूह की दुकान से मिलने वाले राशन कार्ड में किसी दूसरे दुकानदार का नाम अंकित है. गड़जोड़ी पंचायत के दुकानदार निखिल चौधरी ने बताया कि उनके दुकान से मिलने वाले राशन कार्ड में जोकपहाड़ी गांव के दुकानदार का नाम अंकित है. इधर, एमओ कौशलेंद्र कुमार दास ने कहा कि फॉर्म मुखिया व पंचायत सचिव के माध्यम से भरा गया है. इसलिये गलती पंचायत की है. उनके द्वारा फॉर्म नहीं भरा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










