हिलरोड गोलीकांड के आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर

Published at :06 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
हिलरोड गोलीकांड के आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर

पुलिस पीट रही है पैरप्रतिनिधि, मिहिजाम बीते दिनों शहर के हिलरोड में हुए गोलीकांड मामले के आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों कि हर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे. मामले में एक सप्ताह बीतने […]

विज्ञापन

पुलिस पीट रही है पैरप्रतिनिधि, मिहिजाम बीते दिनों शहर के हिलरोड में हुए गोलीकांड मामले के आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पायी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों कि हर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे. मामले में एक सप्ताह बीतने को है मगर पुलिस खाली हाथ है. चारों आरोपितों की गिरफ्तारी करने में नाकाम है. हालांकि छापेमारी की जा रही है मगर रिजल्ट वही ढाक के तीन पात है.क्या था मामलागौरतलब है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती और उसके पिता पर गोली चला कर घायल कर देने की घटना में पुलिस ने चित्तरंजन के सिमजोरी स्थित स्ट्रीट नंबर 70 निवासी विकास कुमार रजक के पिता राजू दास उर्फ राजू रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले में पुलिस ने हिलरोड निवासी युवती के पिता चिरेका कर्मी के बयान पर युवक विकास उसके दोस्त हिलरोड निवासी कुणाल दास, कुटरा दास, गोलू मोदी के खिलाफ भादवि की धारा 452, 324, 326, 307, 120बी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. इसके अलावा पुलिस ने युवक विकास के पिता राजू के खिलाफ भी बेटे को बहकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था. कहते हैं थाना प्रभारीवहीं थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर का कहना है कि आरोपी ज्यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सकता, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola