बीडीओ ने योजनाओं का हाल चाल जाना, कहा

Published at :03 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने योजनाओं का हाल चाल जाना, कहा

प्रतिनिधि, नालाप्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को प्रखंड के सालुका पंचायत अंतर्गत निमार्णाधीन लंबित कई सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान जसपुर गांव में योजना संख्या 04/11-12 सिंचाई कूप के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली. प्राक्कलन के अनुसार 10 फीट जोड़ाई पाया. इस संबंध में लाभुक राजीव बेसरा को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नालाप्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को प्रखंड के सालुका पंचायत अंतर्गत निमार्णाधीन लंबित कई सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान जसपुर गांव में योजना संख्या 04/11-12 सिंचाई कूप के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली. प्राक्कलन के अनुसार 10 फीट जोड़ाई पाया. इस संबंध में लाभुक राजीव बेसरा को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी. वहीं जसपुर गांव के बिनोद मरांडी के सिंचाई कूप को भी देखा. एमआइएस कर अभिलेख बंद करने की बातें कही. सुकुमार हांसदा का जिसकी योजना संख्या 18/10-11 जो कि भौतिक रूप से पूर्ण पाया गया. इस पूर्ण योजना से लाभ लेने तथा फसल लगवाने के लिए लाभुकों को कहा गया. इस क्रम में उन्होंने पंचायत क्षेत्र स्थित कई अन्य योजनाओं का हाल चाल भी जाना. समय सीमा के अंदर पूरा करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी लाभुकों को दिया. मौके पर रोजगार सेवक जीतेंद्र मंडल तथा स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे.—————–फोटो: 03 जाम 14 कुआं का निरीक्षण करते बीडीओ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola