क्या बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानते हैं आप? आधे से ज्यादा लोग हर बार करते हैं ये गलतियां

Published by :Saurabh Poddar
Published at :04 May 2026 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
correct way to apply oil on hair

बालों में तेल लगाने का सही तरीका Ai image

Hair Oiling Tips: क्या आप भी बालों की केयर तो कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट वैसा नहीं मिल रहा जैसा आप चाहते हैं? हो सकता है छोटी-छोटी गलतियां इसका कारण हों. सही तरीके और सिंपल बदलावों को अपनाकर आप अपने हेयर केयर रूटीन को ज्यादा असरदार बना सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Oiling Tips: क्या आपको भी लगता है कि बालों में तेल लगा लेना ही काफी है? या फिर आप सोचते हैं कि बचपन में मम्मी जिस तरह तेल लगाती थीं, वही तरीका आज भी सही है? अगर आप रेगुलर बेसिस पर बालों में तेल लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फायदा नजर नहीं आ रहा, तो हो सकता है कि आप सही तरीका नहीं अपना रहे हों. दरअसल, जब बालों में गलत तरीके से तेल लगाया जाता है, तो कुछ ही समय में बाल झड़ना, ड्राइनेस और डलनेस जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. अगर आप अपने बालों को खूबसूरत, मजबूत और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो सही तरीके से ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है. चलिए विस्तार से जानते हैं.

हल्के गर्म तेल का इस्तेमाल करें

अगर आप अपने बालों में तेल लगाने जा रहे हैं तो पहले आपको उसे थोड़ा सा गर्म कर लेना चाहिए. यह एक काफी जरूरी स्टेप है. जब आप तेल को हल्का सा गर्म कर लेते हैं तो वह स्कैल्प में गहराई तक पहुंचता है और आपके बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन भी देता है. अपने बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप नारियल के तेल के साथ ही बादाम और सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि तेल काफी ज्यादा गर्म न हो.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

उंगलियों से मसाज करें, नाखूनों से नहीं

आपके लिए अपने बालों पर तेल लगाना ही काफी नहीं होता है. तेल लगा लेने के बाद स्कैल्प की सही से मसाज करना भी आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है. हम में से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो समय की कमी की वजह से उंगलियों की जगह पर नाखूनों से स्कैल्प की मसाज करने लग जाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो स्कैल्प में खरोंच आ सकती है और जख्म भी हो सकता है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप उंगलियों के टिप्स से थोड़ा-थोड़ा प्रेशर डालते हुए गोल-गोल घुमाकर स्कैल्प की मसाज करें. जब आप ऐसा करेंगे तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा. ऐसा होने से कुछ ही समय में आपके बालों की ग्रोथ भी बेहतर तरीके से होने लग जाती है.

सेक्शन में बांटकर तेल लगाएं

अगर आप उन लोगों में से हैं जो पूरे बालों में ही एक साथ तेल डालकर मसाज करने लगते हैं, तो आपको उतना ज्यादा फायदा नहीं मिल पाता है. स्कैल्प में तेल लगाने का सबसे सही तरीका है कि आप अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर सेक्शन की जड़ों में अच्छे से तेल लगाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो तेल स्कैल्प के हर हिस्से तक सही से पहुंचने लगता है और कोई सा भी एरिया छूट नहीं जाता है. अगर आपके बाल घने हैं तो आपको इस तरीके को जरूर अपनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

रातभर तेल लगाकर रखने की जरूरत नहीं

अक्सर हम ऐसा सोचते हैं कि बालों में तेल जितनी देर लगा रहेगा, हमारे लिए वह उतना ही फायदेमंद होगा. अगर आपका भी मानना ऐसा ही है तो आप सही नहीं हैं. बालों और स्कैल्प में 1 से 2 घंटे तेल लगाकर रखना ही आपके लिए काफी होता है. इतनी देर में आपके बाल तेल में मौजदू न्यूट्रिएंट्स को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेते हैं. वहीं, जब आप बालों पर तेल पूरी रात लगाकर छोड़ देते हैं तो धूल और गंदगी के चिपकने के खतरा बढ़ जाता है. ऐसा होने की वजह से आपको डैंड्रफ और खुजली जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.

हफ्ते में 2-3 बार ही लगाएं तेल

आपको कभी भी अपने बालों पर हर दिन तेल नहीं लगाना चाहिए. आपको यह आदत आपके बालों को फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकती है. जब आप ज्यादा तेल लगाने लग जाते हैं तो आपकी स्कैल्प ऑयली हो जाती है और साथ ही बाल भी ज्यादा चिपचिपे लगने लगते हैं. आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार ही बालों की ऑयलिंग करें. जब आप बैलेंस्ड तरीके से बालों में तेल लगाते हैं, तो स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों को भी सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? आज से ही घर पर शुरू करें ये आसान उपाय

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola