नाला व जामताड़ा में होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Published at :01 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
नाला व जामताड़ा में होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

जामताड़ा . नाला व जामताड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी क्रमश: विरेंद्र मंडल व सत्यानंद झा ने संयुक्त रूप से स्थानीय सुभाष लॉज में एक प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए जिला स्तर पर चुनाव संचालन समिति का […]

विज्ञापन

जामताड़ा . नाला व जामताड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी क्रमश: विरेंद्र मंडल व सत्यानंद झा ने संयुक्त रूप से स्थानीय सुभाष लॉज में एक प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए जिला स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि जामताड़ा विधानसभा में सम्मेलन का संयोजन संतन मिश्रा और नाला विधानसभा से कृष्ण चंद्र महतो को संयोजक बनाया गया. इसके अलावे कई सदस्यों की कमेटी भी बनायी गयी है. मौके पर बबीता झा, धान सिंह रावत, डब्लू मिश्रा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola