इग्नू की सत्रांत परीक्षा शुरू

Published at :01 Dec 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
इग्नू की सत्रांत परीक्षा शुरू

मिहिजाम . रेलपार में कोरापाड़ा स्थित बदलाव फाउंडेशन द्वारा संचालित इग्नू के विशेष अध्ययन केंद्र में सोमवार से सत्रांत परीक्षा की शुरुआत हुई. परीक्षा दो जनवरी तक चलेगी. मिहिजाम केंद्र में 4587 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने भाग लिया. इग्नू के कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार ने बताया कि झारखंड तथा […]

विज्ञापन

मिहिजाम . रेलपार में कोरापाड़ा स्थित बदलाव फाउंडेशन द्वारा संचालित इग्नू के विशेष अध्ययन केंद्र में सोमवार से सत्रांत परीक्षा की शुरुआत हुई. परीक्षा दो जनवरी तक चलेगी. मिहिजाम केंद्र में 4587 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने भाग लिया.

इग्नू के कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार ने बताया कि झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में हो रहे परीक्षा की तिथि में भी फेरबदल किया गया है. परिवर्तित समय के अनुसार दो दिसंबर को होने वाली परीक्षा 30 दिसंबर को होगी. नौ दिसंबर को होने वाली परीक्षा 31 दिसंबर को होगी. 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षा दो जनवरी को होगी. मौके पर परीक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार, ऑब्जर्वर प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, सबीता राय, सुबोध कुमार पोद्दार, विपिन कुमार सिंह परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola