ओके ::: दहेज के लिये घर से निकाला

जामताड़ा कोर्ट . एसडीजेएम की अदालत में शुक्रवार को दहेज के लिये प्रताडि़त करने व जला कर मारने के प्रयास मामले में पीडि़ता ने ससुरालवालों के खिलाफ परिवाद दायर किया है. पीडि़ता गीता दास ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व दुर्गापुर निवासी सुभाष दास के साथ हुई है. शादी के बाद ससुराल वाले […]
जामताड़ा कोर्ट . एसडीजेएम की अदालत में शुक्रवार को दहेज के लिये प्रताडि़त करने व जला कर मारने के प्रयास मामले में पीडि़ता ने ससुरालवालों के खिलाफ परिवाद दायर किया है. पीडि़ता गीता दास ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व दुर्गापुर निवासी सुभाष दास के साथ हुई है. शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपये मायके से लाने की मांग की. रुपये नहीं लाने पर 26 नवंबर को ससुराल वाले मारपीट कर घर से निकाल दिया. साथ ही जला कर मारने का प्रयास भी किया. उसके अपने पति सुभाष दास सहित तीन व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया है. गीता वर्तमान में अपने मायके मोहलीडीह में रह रही है. वहीं पीडि़ता के आवेदन पर न्यायालय ने नारायणपुर थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










