बुनियादी सुविधाओ का अभाव

Published at :26 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओ का अभाव

मुरलीपहाड़ी : प्रखंड के चंपापुर पंचायत के हरिहरपुर गांव में अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहने से ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि राज्य में जो भी सरकार बनी किसी ने हमारे गांव की समस्या को दूर करने के लिये पहल नहीं किया. गांव में आज भी पेयजल, […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : प्रखंड के चंपापुर पंचायत के हरिहरपुर गांव में अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहने से ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि राज्य में जो भी सरकार बनी किसी ने हमारे गांव की समस्या को दूर करने के लिये पहल नहीं किया. गांव में आज भी पेयजल, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र आदि की समस्या व्याप्त है.

गांव में स्वच्छ जल के लिये पर्याप्त श्रोत नहीं है. सिंचाई के लिये न तो कूप बने हैं और न तो बडे़ तालाब. सड़क तो अब तक बनी ही नहीं है. वहीं स्वास्थ्य केंद्र यहां नहीं रहने के कारण झोलाछाप डॉक्टर पर आश्रित रहते हैं. कुछ ऐसा ही हाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का है.

यहां के सभी बीपीएल परिवारों को अब तक इंदिरा आवास नहीं मिल पाया है. पंचायत के कई गांव में पीएचडी विभाग द्वारा शौचालय बनाये गये, लेकिन हमारे गांव में शौचालय तक नहीं बनाया गया. ग्रामीण शाहीद अंसारी, लाल मोहम्मद, मंसूर अंसारी, सनाउल अंसारी, इब्राहिम अंसारी, महाउद्दीन अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी आदि ने बताया कि इस बार चुनाव में जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola