को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न

Published at :26 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न

मिहिजाम : चित्तरंजन स्थित चिरेका को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की कार्यकारिणी समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया. अवसर पर मतदान के लिये चित्तरंजन के तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र और श्रीलता इंस्टीट्च्यूट में 15 से 20 मतदान केंद्र बनाये गये थे. जिसमें करीब 9 हजार समिति के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. […]

विज्ञापन

मिहिजाम : चित्तरंजन स्थित चिरेका को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की कार्यकारिणी समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया. अवसर पर मतदान के लिये चित्तरंजन के तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र और श्रीलता इंस्टीट्च्यूट में 15 से 20 मतदान केंद्र बनाये गये थे. जिसमें करीब 9 हजार समिति के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

चुनाव ऑब्जर्वर विवेक आचार्य और अभिजीत घोष ने बताया कि कुल 41 डेलिगेट्स चुने जाने हैं. दो माह बाद 41 डेलिगेट्सों को लेकर एक अधिवेशन होगा. जिसमें से नौ डायरेक्टर चुने जायेंगे. उसमें से एक चेयरमैन और एक सचिव होंगे. खबर लिखे जाने तक मतगणना जारी थी.

जिसमें इंटक समर्थित वर्क्स यूनियन के नेपाल चक्रवर्ती और बाम समर्थित लेबर यूनियन के शिवनाथ चक्रवर्ती ने जीत दर्ज कर ली थी. मतदान व मतगणना को लेकर मतदाताओं के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस व आरपीएफ के जवान तैनात थे. मतदान में कई चिरेका अधिकारियों व आरपीएफ के जवानों ने भी भाग लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola