26 बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किया मॉडल

Published at :26 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
26 बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किया मॉडल

जामताड़ा : जेबीसी प्लस टू विद्यालय के प्रशाल में बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय कोलकाता द्वारा प्रायोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2015 का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय मेले से चयनित 26 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिये. बाल वैज्ञानिकों के निर्मित प्रदर्शन मॉडल चार्ट-पोस्टर काफी आकर्षक थे. मेले का उद्घाटन साइंस फॉर सोसाइटी जामताड़ा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जेबीसी प्लस टू विद्यालय के प्रशाल में बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय कोलकाता द्वारा प्रायोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2015 का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय मेले से चयनित 26 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिये. बाल वैज्ञानिकों के निर्मित प्रदर्शन मॉडल चार्ट-पोस्टर काफी आकर्षक थे.

मेले का उद्घाटन साइंस फॉर सोसाइटी जामताड़ा के अध्यक्ष हरप्रसाद खां एवं संयोजक रमानाथ भूंई द्वारा किया गया. आयोजित मेले का विषय ‘टिकाऊ भारत के विज्ञान एवं गणित’ था. इसके बाद उप विषय सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, ऊर्जा श्रोत एवं संरक्षण, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, विज्ञान एवं गणित की पहचान, परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संकट एवं प्रबंधन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी था.

निर्णायक मंडली द्वारा उप विषयवार प्रदर्शन एवं मॉडल का मूल्यांकन किया गया. वहीं मौके पर दो उत्कृष्ट प्रतिभागी का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों में मेहुला डोकानियां वर्ग दशम, डीएवी स्कूल, मधुसूदन मंडल वर्ग नवम जेबीसी प्लस टू विद्यालय जामताड़ा है.

कार्यक्रम के संचालन एवं मेले का प्रबंधन कांचन गोपाल मंडल, दुर्गादास भंडारी, वीरेंद्रनाथ गोराय सहित सभी साइंस फॉर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने किया. जिलास्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक चार दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विज्ञान मेला में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola