चार राज्यों की साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने की छापेमारी

विद्यासागर : साइबर क्राइम का आरोपी सुगदेव मंडल सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. सुगदेव करमाटांड़ प्रखंड के काशीटांड़ गांव का रहने वाला है. इस पर एक लाख रुपये गबन का आरोप है. क्राइम ब्रांच एसएआइ संजय कुमार ने कहा कि अभी छापामारी जारी रहेगा. मामले से जुड़े लोग बच नहीं पायेंगे. […]
विद्यासागर : साइबर क्राइम का आरोपी सुगदेव मंडल सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. सुगदेव करमाटांड़ प्रखंड के काशीटांड़ गांव का रहने वाला है. इस पर एक लाख रुपये गबन का आरोप है. क्राइम ब्रांच एसएआइ संजय कुमार ने कहा कि अभी छापामारी जारी रहेगा.
मामले से जुड़े लोग बच नहीं पायेंगे. उनकी संपत्ति की नीलामी होगी. इस क्राइम से संबंधित अलग नियम कानून बन रहा है. जिसमें किसी भी आरोपी का बचना मुश्किल है. चार राज्य उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल के क्राइम ब्रांच की पुलिस साइबर क्राइम के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आये हुये हैं. सुगदेव मंडल पर एक लाख रुपये गबन करने का आरोप था.
विद्यासागर . आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बसपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज किया गया. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हाई स्कूल रोड स्थित अर्जुन मंडल के दुकान में बसपा के कार्यकर्ता गफर मियां ने जबरन झंडा लगाया. जिसका विरोध अर्जुन मंडल ने किया, लेकिन वह नहीं माने और झंडा लगा दिया. अर्जुन मंडल ने बीडीओ क ो इसकी सूचना दी. सूचना पाकर करमाटांड़ थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया. आवेदन मिलते ही वर्तमान प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप उरांव, अवर पुलिस निरीक्षक प्रेमरंजन उरांव, प्रख्ंाड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा सभी वहां पहुंचे. जांच में मामला सही पाया. जिसके बाद गफर मियां पर केस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










